नया खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart पर Big Savings Days सेल
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart जल्द ही Big Savings Days सेल का आयोजन करने जा रही है। यह सेल जनवरी से शुरु होगी और जनवरी तक चलेगी। इस दौरान कई कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और कई शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। साथ ही कई कार्ड्स डिस्काउंट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
Flipkart Plus यूजर्स के लिए यह सेल 19 जनवरी रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यूजर्स को HDFC के कार्ड्स और ईएमआई ट्रांजेक्शन्स पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में अगर आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस सेल में दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने ऑफर्स को रिवील नहीं किया है। लेकिन कुछ डिटेल्स जरूर उपलब्ध कराई है। इन्हीं की जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
मोबाइल और टैबलेट्स की कैटेगरी में कवर पेज पर चार फोन्स लिस्टेड हैं जिनकी कीमत को रिवील नहीं किया गया है। इनमें Samsung F41, iPhone XR, Moto g 5G, Samsung S20+ शामिल हैं। इनकी कीमत तो फिलहाल नहीं बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि इन फोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही इस सेगमेंट में यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई, कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज पर 80 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 70 फीसद तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, रियलमी वियरेबल्स पर 50 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। बेस्ट सेलिंग लैपटॉप्स पर 30 फीसद तक का ऑफ और टॉप 20 ट्रिर्म्स को 299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
टीवी और अप्लायंसेज सेगमेंट में यूजर्स को 75 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई, कम्पलीट अप्लायंस प्रोटेक्शन प्लान और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे। एपेरल्स पर 50 से 80 फीसद तक ऑफ उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यूटी, फूड, टॉय्स को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। घर और किचन के सामान को भी 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। फर्नीचर और मैटरेसेज को 80 फीसद तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।
इस सेल में एक सेक्शन From The House Of Flipkart भी बनाया गया है जिसमें यूजर्स को अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर 80 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। इसमें होम एसेंशियल्स को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स बेस्टसेलर्स को भी 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। होम अप्लायंसेज को 40 फीसद तक के ऑफ और फर्नीचर बेस्टसेलर्स को भी 40 फीसद तक के ऑफ के साथ खरीदा जा सकेगा। ग्रॉसरी पर भी भारी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा।
इनके अलावा धमाल डील्स भी दी जाएंगी। इनमें यूजर्स को रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे नई डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। महा प्राइस ड्रॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोपहर 2 बजे तक रश हॉवर्स के तहत सबसे कम कीमत वाले प्रोडक्टस उपलब्ध कराए जाएंगे। Flipkart जल्द ही सभी डील्स की घोषणा कर सकती है। ऐसे में हो सकता है कि आपको इस सेल में कुछ बेहतर डील मिल जाए।

पाठको की राय